बेसन और सूजी दोनों के उपयोग से नाश्ते के लिए कई स्वादिष्ट डिशेज बनाई जा सकती हैं। लोग अक्सर इस असमंजस में रहते हैं कि वजन कम करने के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है।
वजन घटाने (Weight Loss) के लिए हम काफी कुछ प्रयास करते हैं, कई तरह की डाइट से लेकर कई तरह की एक्सरसाइज तक। यह सही है कि वजन घटाने के लिए जितना जरूरी व्यायाम का करना होता है उतना ही जरूरी सही डाइट और फूड्स (Diet For Weight Loss in Hindi) का लेना। इन दिनों वजन कम करने के लिए दो आहार (Foods For Weight Loss In Hindi) काफी पॉपुलर हो रहे हैं – बेसन और सूजी। समान्यतह यह दोनों ही हमारे रसोई में बहुत आसानी से मिल जाते हैं। हम कई प्रकार के व्यंजन बनाने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। दोनों का ही सेवन Breakfast में बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन हम में से कुछ लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि बेसन या सूजी, वजन घटाने के लिए दोनों में कौन ज्यादा बेहतर होता है (besan vs suji for weight loss in hindi)? यह जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन प्रिया मेहरा से बात की। तो चलिए आपको बताते हैं वजन घटाने के लिए दोनों में से किसका सेवन करना चाहिए।
सूजी और बेसन में मौजूद पोषक तत्व (Suji vs Besan Nutrional Value In Hindi)

पोषण विशेषज्ञ प्रिया मेहरा की मानें तो बेसन और सूजी दोनों में की ही पोषण सामग्री लगभग समान होती है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
सूजी में उपलब्ध पोषण सामग्री (Suji Nutritional Value Per 100g In Hindi)
सूजी साबुत गेहूं को दरदरा पीसकर बनायी जाती है। इसमे उपलब्ध पोषण सामग्री की बात करें तो 100 ग्राम सूजी में लगभग आपको 360 कैलोरी मिलती है। सूजी में 72.83 ग्राम कार्बोहाइड्रेट भी होता है। साथ ही इसमें 3.9 ग्राम डाइट्री फाइबर होता है। सूजी आयरन से भी भरपूर होती है और इसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है। साथ ही सूजी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है।
बेसन में उपलब्ध पोषण सामग्री (Besan Nutritional Value Per 100g In Hindi)
बेसन, चने को पीसकर जो आटा बनता है। उससे बना होता है। बेसन की एक अच्छी बात यह होती है कि यह ग्लूटेन फ्री होता है। इसमे उपलब्ध पोषक तत्वों की बात करें तो 100 ग्राम में लगभग आपको 387 कैलोरी मिलती है। इसके अलावा बेसन में 50% से ज्यादा फैट होता है। इसमें 10 ग्राम चीनी के साथ ही 10 ग्राम डाइट्री फाइबर होता है। इसमें सूजी की तुलना में फैट की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है। साथ ही बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।
Besan vs Suji for weight loss Image Source:
बेसन और सूजी, वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? (besan vs Suji for weight loss in hindi)
पोषण विशेषज्ञ प्रिया मेहरा की मानें तो सूजी और बेसन दोनों ही नाश्ते के बेहतर विकल्प हैं। लेकिन सूजी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। साथ ही इसमें ग्लूटेन की मात्रा भी ज्यादा होती है। जिससे कि यह ग्लूटेन के प्रति संवेदनशील लोगों के स्वास्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहीं बेसन की बात किया जाए तो बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, और ग्लूटेन फ्री होता है। साथ ही बेसन में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है।
वजन घटाने के लिए दोनों का किया जा सकता है सेवन
प्रिया मेहरा की मानें तो सूजी और बेसन दोनों ही वजन घटाने के लिए अच्छा विकल्प हैं। वजन घटाने वाले लोगों के लिए यह नाश्ते का बेहतर विकल्प हैं। यह दोनों ही आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही इनसे कोई भी व्यंजन बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। दोनों ही बेहद स्वादिष्ट होते हैं और शरीर को जरूरी पोषण भी प्रदान करते हैं। तो आप दोनों का उपयोग कर सकते हैं। बेहतर यह है कि आप अलग-अलग दिन इन दोनों को ट्राई करें, इससे आप एक ही चीज बार-बार खाकर बोर न हों।
यह भी ध्यान रखें
पोषण विशेषज्ञ प्रिया मेहरा सलाह देती हैं कि डायबिटीज वाले लोगों को और जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी है, उन्हें सूजी के सेवन से बचना चाहिए। उनके लिए बेसन का सेवन करना इससे ज्यादा बेहतर विकल्प है। सूजी शायद ही पौष्टिक रूप से बेसन से थोड़ा बेहतर है लेकिन डायबिटीज के रोगियों के लिए बेसन बेहतर है। यह दोनों नाश्ते के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकते हैं, हालांकि इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि आप बेसन और सूजी दोनों भी खा रहे हैं, तो संतुलित मात्रा में ही खाएं। किसी भी एक का बहुत ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ के लिए नुकसानदायक ही साबित होगा।












