---Advertisement---

अगर ब्रेकअप हो जाने के बाद आपका किसी काम में मन नहीं लग रहा , तो खुद को इन 7 तरीकों से मोटिवेट करें

Published On: December 30, 2022
Follow Us
---Advertisement---

ब्रेकअप के बाद अक्सर आपका किसी काम में मन नहीं लगता क्योंकि इतनी जल्दी आप सच्चाई नहीं स्वीकार कर पाते। ऐसे में खुद को कैसे संभालना चाहिए। इसके बारे में मैने आगे बताया हुआ है।

जब एक लड़का-लड़की प्यार के बंधन में बंधते हैं तो उनके चारों तरफ ढेर सारी खुशियां और प्यार ही प्यार होता है। दोनों एक दुसरे के साथ समय बिताते हैं, एक-दूसरे को समझते हैं, जानते हैं, एक-दूसरे की आदतों से परिचित होते हैं। हालांकि, सभी प्रेमी युगल के साथ ऐसा नहीं होता है। जो लोग रिश्ते में होते हैं उनका दिल भी टूटता है और कई प्रेमी युगल का किन्हीं कारणों की वजह से ब्रेकअप भी हो जाता है। ऐसे में कई लोग अपने इस ब्रेकअप से आसानी से उभर नहीं पाते हैं, जिसकी वजह से उनका दिल किसी काम में नहीं लग पाता है। उनका मन अपने साथी से बात करने को करता है। वे अपने एक्स को कॉल और मैसेज करते हैं। कई बार तो उनके मन में बदला लेने के भावना भी उत्पन्न हो जाते हैं। इस समय वे सिर्फ यह चाहते हैं कि उनका पार्टनर वापस आ जाए। कुछ लोग तो अवसाद का शिकार हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या को लेकर जूझ रहे हैं तो खुद को मोटिवेट करने के कुछ तरीकों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं।

1. अपने करियर पर फोकस करें

करियर पर ध्यान देना बेहतर जीवन की ओर बढ़ने का पहला कदम है। यह बहुत जरूरी भी होता है। ब्रेकअप होने के बाद अक्सर आप अपना सारा ध्यान सिर्फ बिगड़ी हुई चीजों पर लगाते हैं। आप सारा समय अपने साथी के जाने से दुखी रहते हैं। लेकिन इन सब बातों का असर कभी भी आपको अपने करियर या काम पर नहीं पड़ने देना चाहिए। अगर आप पढ़ाई करते हैं, तो अपना एक गोल सेट करें। इसके अलावा अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो सारा ध्यान अपने काम पर लगाएं।

इसे भी पढ़ें –

2. पॉजिटिव रहना है जरूरी

अपने साथी के इर्द-गिर्द आप अपनी सारी दुनिया बना चुके होते हैं। ऐसे में जब वह आपको छोड़ कर जाता है, तो नकारात्मकता आपको घेर लेती है। आपके दिमाग में बुरे-बुरे ख्याल आने लगते हैं। आप ऐसा सोचने लगते हैं कि अब आप कुछ नहीं कर सकते। इस समय आपके लिए पॉजिटिव रहना बेहद जरूरी है। अगर आप निगेटिव रहते हैं, तो आप पहले ही सोच लेते हैं कि यह काम आपसे नहीं होगा। ऐसे में उदासी आपको घेर लेती है। अधिक से अधिक पॉजिटिव रहें और खुश रहने की कोशिश करें।

3. अकेले ना रहें

ब्रेकअप होने के बाद आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से दूरी बना लेते हैं। ऐसे में आप अकेले में रहना पसंद करते हैं। अकेले रहने से आपके दिमाग में सिर्फ पुरानी यादों की रील घूमती रहती है। ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ रहें। परिवार के बीच रहें। अगर आप पेट लवर हैं, तो आप पेट भी रख सकते हैं। लेकिन ऐसे समय में अकेले बिल्कुल भी ना रहें।

4. सच्चाई को अपनाएं

जो भी परिस्थिति हो उसका सामना धैर्ये के साथ करें। निराश होने की जगह सच को अपनाएं। अपनी आगे की जिंदगी के बारे में सोचें। अगर आप पुरानी बातें सोचते रहेंगे, तो इससे आपको सिर्फ तकलीफ ही होगी और आपका समय भी बर्बाद होगा। साथी को जबरन भूलने की कोशिश ना करें। इससे आपको उसकी ज्यादा याद आएगी। वर्तमान में जीवन जीने का प्रयास करें, पुराना सबकुछ भूलकर जीवन में आगे बढ़ें।

इसे भी पढ़ें –

5. मनपसंद चीजें करें

रिश्ते के टूटने बाद आप सब-कुछ भूल जाते हैं और हर समय उसके ख्यालों में ही खोए रहते हैं। इस समय जो आपको पसंद हो, वे सभी चीजें करनी चाहिए । जब आप किसी रिश्ते में होते हैं, तो आप अपनी पसंद की चीजों को वक्त नहीं दे पाते। आपके लिए आपका साथी ही सबकुछ हो जाता है। लेकिन उसके जाने के बाद आपको अपनी पसंद की चीज़ो पर आपको समय देना चहिए। नाचना-गाना, खेलना-कूदना, कुकिंंग आदि जो आपको पसंद हो आप वो सब कर सकते हैं। हर छोटी-छोटी बात को सेलिब्रेट करें।

6. खुद को वक्त दें

ब्रेकअप से उभरने के लिए जरूरी है कि आप खुद को थोड़ा समय दें। आप किसी ऐसी किताब को पढ़ सकते हैं, जो आपको ज्ञान दें। यही नहीं, अगर आप खुद को समय देना चाहते हैं, तो अपने कपड़े पहनने की नये लुक पर काम करें, खुद के लिए खरीदारी करें, घर पर बने अच्छे खाने का स्वाद लों या फिर अपने मन पसंद की रेस्टोरेंट में जाकर भी आप नई डिशेज को टेस्ट कर सकते हैं। और नई-नई जगहों पर जाकर खुद के साथ टाइम व्यतीत करें।

7. खुद को दोष न दें

ब्रेकअप के बाद हर उल्टी चीज का दोष आप खुद को देने लगते हैं। इस समय आपको लगता है कि आपका रिश्ता भी आपकी वजह से टूटा है। ऐसा सोचने की बजाय आप उस वजह का तलाश कर सकते हैं जिसकी वजह से आपका रिश्ता टूटा हो। आप ब्रेकअप को बीमारी ना समझें और डिप्रेशन व नींद की दवाईयों से दूर रहें।

ब्रेकअप से बाहर निकलने के लिए आप इन तरीकों से खुद को मोटिवेट कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपको नशे की लत से दूर रहना है। इस समय म्यूजिक सुनकर अपने मन को थोड़ा हल्का करें। हमेशा खुश रहें और पॉजिटिव सोच रखें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment