प्यार कई तरह का हो सकता है। आप अगर किसी को चाहते हैं, तो जानें किस तरह के प्यार में हैं आप।
प्यार एक ऐसा एहसास होता है, जो सभी के लिए अलग-अलग मायने रखता है। हम सभी अपने जीवन में अलग-अलग प्रेम का अनुभव करते हैं। चाहे वो अफेक्शनेट हो या रोमांटिक। हम अपने परिवार, दोस्तों के लिए कभी-कभी ऑब्सेसिव प्यार को महसूस करते हैं, क्योंकि प्यार किसी भी नियम का पालन नहीं करता है। सच्चा प्यार आपके लिए मोटिवेशन हो सकता है। प्यार, आपके रिश्ते को समझने और मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है। आप दूसरों के साथ किस तरह का रिश्ता साझा कर रहे हैं या किस तरह का प्यार अनुभव कर रहे हैं कुछ खास संकेतों से जान सकते हैं। यहां प्यार और उसके कुछ संकेतों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अपनी रिश्ते को पहचान सकते हैं।
खुद से प्यार
प्यार हमेशा दो तरफ का नहीं होता। प्यार अपने आप से भी किया जा सकता है। अपने आप को सराहना और स्वीकार करना भी प्यार होता है। खुद से प्यार करना एक ऐसी प्रक्रिया है, जो अपने आप से प्यार करना सिखाती है।
इसे भी पढ़ें-
कुछ संकेतों से आप पता कर सकते हैं कि खुद से प्यार क्या है –
- जो लोग खुद से प्यार करते हैं उन्हें अच्छी तरह यह पता होता है कि वह क्या महसूस करते हैं और क्या सोचते हैं। वे ये बात जानते हैं कि उन्हें अपने लिए क्या करना और क्या नहीं करना है।
- जो लोग खुद से प्यार को सही मायने में समझते हैं। अगर उनके जीवन में कुछ ऐसी अप्रिय चीज़े ऐसी हो जो उनके मानसिक, और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होती है, वे उन चीजों को खुद से दूर कर देते हैं।
- खुद से प्यार करने वाले लोगों के लिए खुद की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। वे अपनी लाइफ स्टाइल को अच्छा बनाने के लिए पौष्टिक आहार, व्यायाम और पर्याप्त नींद लेते हैं।
- अक्सर हम छोटी-छोटी गलतियों पर खुद को दोषी मानने लगते हैं, जिससे हम अपना ही नुकसान कर सकते हैं। खुद से प्यार करने वाले लोग जानते हैं कि असफलता से सफलता को प्राप्त किया जा सकता है इसलिए वे अपने आप को मोटिवेटेड रखते हैं।

सेल्फलेस लव
सेल्फलेस लव बिना किसी आशा के सिर्फ प्यार देना होता है। अपने दिल में निःस्वार्थ भावना रखना, यह प्यार का शुद्ध रूप होता है। इस प्रकार प्यार करने वाले लोग दयालु और समझदार होते हैं। निःस्वार्थ प्यार का उदाहरण एक मां अपने बच्चे के प्रति इसको माना जा सकता है, जो निस्वार्थ भाव से अपने बच्चे को बहुत प्यार करती हैं।
सेल्फलेस लव करने वाले लोगों के कुछ संकेत निम्नलिखित है –
- आप अपने साथी के गोल को प्राप्त करने में मदद करते हैं।
- आप अपने साथी के निर्णय का सम्मान करते हैं और हर स्थिति में उसका साथ देते हैं।
- आप अपनी रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें-
ऑब्सेसिव लव
ऑब्सेसिव प्यार में आप अपनी सीमाओं को नजरअंदाज कर देते हैं। इस प्यार में आपको अपने साथी से इतना लगाव हो जाता है कि आप अपने साथी के लिए परेशानी बन सकते हैं।
ऑब्सेसिव प्यार के कुछ संकेत-
- आप अपने साथी के हर मूवमेंट और एक्शन का अनुसरण करना चाहते हैं। यह इमोशनल मेच्योरिटी के अभाव के कारण होता है।
- आप अपने साथी के दूर जाने के ख्याल से घबरा जाते हैं।
- आप अपनी साथी को खुद के नियंत्रण में रखना चाहते हैं।
प्यार एक ऐसा एहसास है जिसका एहसास बेहद खास होता है। यह अलग-अलग रूप में भी देखा जा सकता है। आपको सेल्फ लव, सेल्फलेस लव, लोंग लास्टिंग लव, ऑब्सेसिव लव, रोमांटिक लव, अफेक्शनेट लव आदि कई तरह के प्यार हो सकते हैं।














Nice Article Keep it up 👆
Thankyou Anjali ♥