---Advertisement---

ब्लाइंड डेट के कुछ तथ्य

Published On: June 3, 2011
Follow Us
---Advertisement---

आज कल के प्रेमी जोड़ों में डेटिंग का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। इनमें से एक है ब्लालइंड डेट मतलब अनजान लड़के या लड़की से मिलना। आजकल ब्लाइंड डेट का क्रेज युवाओं को आपस में जोड़ रहा है। आइए जानें ब्लाइंड डेट के कुछ तथ्यों को

Facts Blind Dating in hindi

आजकल का दौर डेटिंग का है। आज का नवयुवा डेटिंग के जरिए अपने होने वाले हमसफर के बारे में सबकुछ जान-समझ लेना चाहता है। आज कल के नवयुगल जोड़ों में डेटिंग का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इन सबमें एक नया ट्रेंड दिखाई पड़ रहा है और वह है ब्लाइंड डेट। ब्लाइंड डेट मतलब अनजान लड़के या लड़की से मिलना। आजकल ब्लाइंड डेट का बढ़ता हुआ क्रेज युवाओं को आपस में जोड़ रहा है। ब्लाइंड डेट में लड़का-लड़की पहली बार डेट पर जाते हैं पर वे उनके बारे में कुछ भी नहीं जानते। ब्लाइंड डेट दोस्तों के द्वारा भी ऑरेंज करवाई जाती हैं। फिलहाल कुछ ब्लाइंड डेट्रस इंटरनेट चैटिंग, ऑनलाइन के जरिए, फोन या अन्य माध्यमों से भी आयोजित की जाती है। चलिए जानें ब्लाइंड डेट के तथ्यों के बारे में।

इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रैंड को पटाने के लिए जानें गर्लफ्रैंड की पसंद

  • अक्सर ब्ला‍इंड डेट में खतरा रहता है क्योंकि डेट पर जाने वाले व्यक्ति एक-दूसरे के बारे में एकदम अंजान होते है। दोनों अजनबी होते है लेकिन ब्लाइंड डेट के ज़रिये दोस्ती की शुरुआत करने जा रहे है।
  • ब्लाइंड डेट परिवार के किसी सदस्य, दोस्तो या अन्य माध्यमों से आयोजित करवाई जाती है, ऐसे में कोई आपके साथ मजाक भी कर सकता है या फिर अपना बदला भी ले सकता है। ब्लाइंड डेट आमतौर पर भरोसमंद नहीं होती है।
  • ब्लाइंड डेट के दौरान मिलने वाले दोनों लोगों के मन में डर और तनाव हो सकता है और उन्हें कई सवाल एक साथ घेरे रहते हैं कि वह जिस व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं वास्तव में वो होगा कैसा, वह कैसा दिखता होगा, वगैरह-वगैरह।
  • ये समझना मुश्किल होता है कि ब्लाइंड डेट सफल होगी या नहीं, क्योंकि यह मिलने वाले दोनों व्यक्तियों पर निर्भर करती है।
  • ब्लाइंड डेट भरोसेमंद नहीं होती, न ही इसे सुरक्षित डेट माना जा सकता है।
  • हालांकि बहुत से लोग ब्लाइंड डेट को अच्छा नहीं मानते लेकिन कुछ लोगों की नजरों में ब्लाइंड डेट का मजा कुछ और होता है।
  • ब्लाइंड डेट में पहले से सब निर्धारित होता है कि कहां मिलना है, कब मिलना है लेकिन जिन दो लोगों को मिलना है वही एक-दूसरे से अंजान होते है।
  • ब्लाइंड डेट में जाने से पहले प्रयास करनी चाहिए कि आप जिस व्यक्ति के साथ जा रहे हैं उसके बारे में पहले से उस व्यक्ति के बारे में कुछ जानकारी हासिल कर लें।
  • पर, ब्लाइंड डेट सफल हो या न हो लेकिन जीवन में रोमांस करने और कुछ अच्छे पल बिताने के लिए यह दिलचस्प चीज है।
  • कई बार ब्लाइंड डेट के माध्यम से दोनों व्यक्ति में इतनी गहरी दोस्ती हो जाती है कि वह जीवनभर चलती है।

ब्लाइंड डेट पर चाहे आप मौज मस्ती के नजरिए से जा रहे हो लेकिन कुछ सावधानियां आपको जरूर बरतनी चाहिए। आप अपने किसी दोस्तं या विश्वासपात्र को बता कर जाएं कि आप कहां जा रहे हैं। अपने उस साथी के संपर्क में रहें और ब्लाइंड डेट पर ज्यादा खुलापन न दिखाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment