अधिक व्यायाम करने के नुकसान 

Kanika Yadav 2023-03-10,13:40 IST www.swaadsangam.com

जिम में व्यायाम करना ऐसे तो सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा व्यायाम करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानें ज्यादा व्यायाम करने के नुकसान- 

मसल्स में दर्द 

जिम करने से एक समान्य दर्द रहता है, जो एक से दो दिन में ठीक हो जाता है पर, जब आप ज्यादा एक्सरसाइज करती हैं, तो कई दिनों से लेकर महीनों तक शरीर दर्द करता है। 

नींद का नहीं आना 

अधिक व्यायाम करने से नींद की कमी होने लगती है। इससे रातों में बेचैनी हो जाती है, और ठीक से नींद भी नहीं आती है। 

भूख कम लगना 

व्यायाम करने के बाद सामान्यतौर पर भूख ज्यादा लगती है लेकिन जरूरत से ज्‍यादा व्यायाम करने से भूख में कमी आ सकती है। 

वजन कम होना 

अधिक व्यायाम करने से बॉडी में हार्मोनल चेंजेंज होने लगते हैं, जिस कारण भूख कम हो जाती है और वजन भी कम होने लगता है। 

इम्‍यूनिटी कमजोर होना 

जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से इम्‍यूनिटी कमजोर होने लगती है और शरीर हमेशा थका-थका महसूस करता है। 

दिल का खतरा 

जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से सबसे अधिक असर हार्ट पर पड़ता है। इससे दिल से सम्बन्धित रोगों के जोखिम बढ़ जाते हैं। 

मेनोपॉज में समस्‍या 

एक रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादा व्यायाम करने से महिलाओं की बॉडी में एस्ट्रोजेन हार्मोन का स्तर गिरने लगता है जिससे मेनोपॉज में परिवर्तन आ जाता है। 

आपको भी जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें swaadsangam.com