तेजी से वजन घटाने के लिए आजमाये ये  टिप्स 

Kanika Yadav 2023-03-09,20:08 IST www.swaadsangam.com

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर पलक तिवारी ने इंस्‍टाग्राम के जरिये से तेजी से वजन घटाने के कुछ टिप्स साझा किए हैं जिनकी मदद आप भी ले सकते हैं। 

गुनगुने पानी में शहद 

अपने दिन की शुरुआत 1 चम्‍मच कच्चे/ऑर्गेनिक शहद के साथ एक गिलास कमरे के तापमान या गुनगुने पानी के साथ करें। इससे आपकी इम्‍यूनिटी बढ़ेगा और वजन भी कम होगा। 

फायदा 

शहद सबसे बेहतर फैट बर्नर होता है। साथ ही मीठे की लालसा को दूर करने में भी सहायता करता है। 

गर्म पानी में ना मिलाए शहद 

गर्म पानी में शहद को न मिलाएं क्योंकि गर्म करने पर शहद जहरीला हो जाता है या किसी भी गर्म चीज के साथ मिलाकर सेवन करने से ज्यादा नुकसान हो सकता है। 

आयुर्वेदिक चूर्ण 

भुने हुए अलसी के बीज, भुने हुए मेथी और तिल दाना की समान मात्रा का 1 चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी के साथ रात को सोते वक्त लें। 

फायदा 

ये आयुर्वेदिक चूर्ण हार्मोन्‍स बैलेंस करने में मदद करता है जिससे आपको वेट कम करने के दौरान आसानी मिलती है। 

अलसी के बीज 

अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं। जब आप हाई फाइबर फूड्स खाते हैं, तब आप लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस करते हैं।

तिल के बीज 

तिल प्रोटीन का एक उत्कृष्ट माध्यम माना जाता है, जो मेटाबॉलिक की दर को बढ़ाने में मदद करता है और भूख लगना कम करता है, जिससे अत्यधिक कैलोरी बर्न से बचा जाता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। 

तो ये थे कुछ उपाय जिनकी सहायता से आप अपना वजन तेजी से घटा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें swaadsangam.com