Kanika Yadav 2023-03-09,15:38 IST www.swaadsangam.com
अक्सर महिलाओं की पैंटी हिप्स के बीच के जगह में फंस जाती है। इसका कारण साइज में छोटी होना, बहुत बड़ी या पुरानी पैंटी पहनना होता है। ये ही नहीं इसके अतिरिक्त खराब फिटिंग की पैंटी पहनने से और भी कई नुकसान होते हैं। आइए, जानें -
बैक्टीरिया
टाइट पैंटी पहनना खतरनाक हो सकता है। बॉडी का तापमान बढ़ने के साथ पसीना आता है। इससे नमी बढ़ती है जो उस एरिया में बैक्टीरिया पनपने का कारण बनती है।
घर्षण का कारण
पैंटी का लाइन हिप्स के बीच में फंस जाने से गंभीर समस्या हो सकती है। घर्षण के कारण स्किन रगड़ा खा सकती है जिससे वो छिल जाती है। इस कारण जलन और बेचैनी महसूस होती है।
एसिड रिफ्लक्स की समस्या
टाइट पैंटी आपके पेट पर दबाव डालती है। इससे एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन की शिकायत हो सकती है। इससे टाइट फिटिंग की पैंटी पहनने से बचना चाहिए।
ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है
टाइट पैंटी पहनने से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो सकता है। इससे बॉडी अंग सुन्न और उनमें जलन महसूस होती है। इन्हें पहनने से डर्मेटाइटिस और फॉलिकुलिटिज भी हो सकता है।
एयर सर्कुलेशन रुकता है
टाइट अंडरवियर पहनने से हवा उन एरिया तक नहीं पहुंच पाती है। जिसकी वजह से इंफेक्शन या जलन का अहसास होने लगता है।
इंफेक्शन प्रॉब्लम
इंटिमेट एरिया बहुत संवेदनशील होता है। टाइट अंडरवियर पहनने से स्किन छिल सकती है जिसे हील होने में काफी समय लगता है। ऐसी जगहों पर इंफेक्शन भी तेजी से बढ़ता है।
समस्या से बचने के तरीके
इस समस्या से निजात पाने के लिए सही फैब्रिक वाली, सही साइज की पैंटी पहनें। इसके अतिरिक्त बहुत ज्यादा टाइट कपड़े भी न पहनें इनसे नुकसान पहुंच सकता है।
अगर आप भी टाइट फिटिंग की पैंटी पहनती हैं तो, आज ही बंद कर दें अन्यथा इन सभी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। ब्यूटी से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें swaadsangam.com