घुटनों के दर्द से आरम देंगे ये 7 व्यायाम, रोजाना करें 

Kanika Yadav 2023-03-08,07:40 IST www.swaadsangam.com

अगर आप भी घुटनों के दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो योग व व्यायाम का सहारा ले सकते हैं। इससे काफी हद तक दर्द से राहत मिल सकती हैं। आइए जानें घुटनों के लिए बेस्ट व्यायाम के बारे में- 

कुर्सी पर करें ये एक्सरसाइज 

कुर्सी पर बैठे-बैठे आप घुटनों के लिए व्यायाम कर सकते हैं। इसके लिए कुर्सी पर पीठ लगाकर और पैरो को जमीन पर चट करके बैठ जाएं और फिर एक पैर छाती तक ऊपर लाएं और इस प्रक्रिया को 15-20 बार करें। 

स्कवाट्स 

कमर और जांघ के अतिरिक्त स्कवाट्स घुटनों के लिए भी बेहतरीन व्यायाम है। जिसको करने के लिए कुर्सी की तरह बैठना है। ध्यान रहे कमर सीधी हो।  

दीवार के सहारे करें स्कवाट्स 

दीवार से सटकर आप स्कवाट्स कर सकते हैं, जो घुटनों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। दोनों हथेलियों को आप दीवार पर लगाकर पैरों को अलग करके स्कवाट्स की तरह बैठें। 

मलासन 

घुटनों, कुल्हों व पेशियों को मजबूत बनाने के लिए और पाचनक्रिया को दुरूस्त रखने के लिए मलासन बेहतर योग माना जाता है। घुटनों के दर्द में इस योग से राहत मिलेगी। 

पद्मासन 

पद्मासन से शरीर को पोश्चर सुधरने के अलावा घुटने मजबूत होते हैं। इसे आचानक करने का प्रयास न करें। धीरे-धीरे कोशिश करने के बाद करें और कुछ देर इसी अवस्था में बने रहें। 

नटराजासन 

इसे करने के लिए दोनों पैरों पर सामान वजन बनाते हुए सामने ध्यान केंद्रित करें। अब दायां घुटना मोड़ें  और शरीर के पीछे से दाएं हाथ से टखना पकड़ें और जितना हो सके ऊपर की ओर ले जाएं। दूसरा हाथ आगे की ओर ले जाएं। 

सूर्य नमस्कार 

इन सब के अतिरिक्त सूर्य नमस्कार कर सकते हैं, जिसे 7 चरणों में किया जाता है। इससे न केवल घुटना बल्कि पूरा शरीर की स्ट्रेचिंग होगी। 

आप भी बताए गए व्यायाम करें और घुटनों के दर्द से निजात पाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें   www.Swaadsangam.com