Kanika Yadav 2023-03-12,11:05 IST www.swaadsangam.com
माँ बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास मे से है। जब कोई महिला पहली बार मां बनती है तो, उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। लेकिन, खुशी सेलिब्रेट करने के साथ-साथ कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। ये बातें बच्चे और मां दोनों की स्वास्थ के लिए आवश्यक है। चलिए, जान लें -
डाइट का रखें ख्याल
प्रेग्नेंट महिलाओं को खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें खाने में पोषक तत्व से भरपूर चीजें जैसी दाल, रोटी, दूध शामिल करने चाहिए
आराम करें
गर्भावस्था के दौरान बच्चे की अच्छी ग्रोथ के लिए ऊर्जा जरूरी है। इसलिए, जरा-सी थकान होने पर पूरे शरीर को आराम दें। ज्यादा मेहनत न करें।
तनाव से रहें दूर
प्रेग्नेंसी के दौरान बिल्कुल भी तनाव न लें। इस दौरान पॉजिटिव रहें, म्यूजिक सुनें। ये आपके स्वास्थ लिए बेहतर रहेगा। तनाव लेने से बच्चे पर बुरा असर पड़ता है।
योग और व्यायाम करें
प्रेग्नेंट महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेकर योग, व्यायाम और मेडिटेशन करना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।
आयरन से भरपूर चीजें
प्रेग्नेंट महिलाओं को खून की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए, उन्हें सेब, गाजर, अनार, केला, चुकंदर जैसी चीजों को अपने खान-पान का हिस्सा बनाना चाहिए।
वजन न उठाएं
गर्भावस्था में ज्यादा वजन वाली चीजें उठाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से गर्भपात होने का खतरा बना रहता है।
न खाएं ये चीजें
प्रेग्नेंसी में कभी भी कच्चा पपीता, अंडा, मांस, कैफीन से जुड़ी चीज़ों का सेवन बिल्कुल नहीं चाहिए। ये खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
अगर आप भी पहली बार गर्भवती हुई हैं तो, बच्चे और अपनी अच्छी स्वास्थ के लिए इन बातों का ध्यान जरूर रखें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें www.Swaadsangam.com