ब्लाइंड डेट ऐसी तारीख है ,जहां लड़का-लड़की आपस में अनजान होते है और दोनों एक-दूसरे के बारे में कुछ भी नहीं जानते। ब्लाइंड डेट को हॉट बनाने के लिए कुछ टिप्स अपनाने बेहद जरूरी हैं। ब्लाइंड डेट को संभालने के लिए जरूरी है
How to prepare for Blind Date in hindi
युवाओं में आजकल एक नया ट्रेंड दिखाई पड़ रहा है और वह है ब्लाइंड डेट। ब्लाइंड डेट ऐसी तारीख जहां लड़का-लड़की आपस में अनजान होते है और दोनों एक-दूसरे के बारे में कुछ भी नहीं जानते।
इसे भी पढ़े- पुरुषों के लिए ब्लाइंड डेट टिप्स
ब्लाइंड डेट को हॉट बनाने के लिए कुछ टिप्स अपनाने बेहद जरूरी हैं। ब्लाइंड डेट को संभालने के लिए जरूरी है कि ब्लाइंड डेट का इंतजार आराम से किया जाए। ब्लांइड डेट की तैयारी के टिप्स-
- ब्लाइंड डेट आमतौर पर भरोसेमंद नहीं होती। इसलिए आपको खासकर महिलाओं को मिलने वाले व्यक्ति के बारे में कुछ न कुछ जानकारी जुटा लेनी चाहिए।
- ब्लाइंड डेट को हॉट बनाने के लिए आप अपने किसी साथी को जरूर बता कर जाएं जिससे आपके मन से सभी डर दूर हो जाएं और लगातार मैसेज के जरिए अपने विश्वासपात्र दोस्त के संपर्क में रहे।
- पहले से ही निश्चित कर लें कि आपको कब, कहां और कितने बजे मिलना है।
- आप किसी अनजान व्यक्ति को जानने-समझने जा रहे हैं, इसीलिए मन में इस डेटिंग को लेकर किसी तरह की शंका या संशय न पालें।
इसे भी पढ़े- आफिस रोमांस के टिप्स
- ब्लाइंड डेट पर जाने के लिए जरूरी है कि आप तय समय से पहले पहुंच जाए जिससे किसी भी होने वाली गड़बड़ का आपको अहसास हो सकें।
- मिलने वाले व्यक्ति के सामने बहुत अधिक उत्सुकता न दिखाएं इससे आपका इंप्रेशन अच्छा नहीं पड़ेगा।
- जैसे है वैसे ही रहे बनावटी बनने की जरूरत नहीं।
- अपने रहस्यों को बरकरार रखें। पहली ही मुलाकात में सारी जानकारी न दें।
- सार्वजनिक जगह पर मिले और किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन न करें।
- बहुत ज्यादा रात तक ब्लाइंड डेट पर न रहे। वरना इससे आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है।
- पहली ही बार में लॉंग ड्राइव के लिए राजी न हो जाए।
इसे भी पढ़े- ब्लाइंड डेट सलाह महिलाओं के लिए
- अपनी पसंद-नापसंद बताते हुए किसी भी बात में हामी न भरे।
- ये निश्चित करके जाएं कि आपको कितनी देर तक ब्लाइंड डेट में रहना है, जिससे आप बोरियत होने पर पहले से ही तय बहाना बना सकें।
- कोई भी खतरा होने पर तुंरत शोर मचा दें।
- बहुत ज्यादा खुलापन न दिखाएं, इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है।
इस तरह से आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपनी ब्लाइंड डेट को सफल बना सकते हैं।













