चाय के साथ पराठा खाने से, होगा नुकसान 

Kanika Yadav 2023-03-07,13:10 IST www.swaadsangam.com

सुबह नास्ते के समय पर कई लोग जल्दी-जल्दी में चाय के साथ पराठा खाकर ही निकल जाते हैं। शायद उन्हे ये नहीं पता कि चाय के साथ पराठे का संयोजन कितना नुकसानदायक है। जी हां, आज हम आपको चाय के साथ शौक से खाने वाले पराठे के नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं - 

हाई कोलेस्ट्रॉल 

पराठे में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है। इसे खाने से बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसलिए, चाय और पराठा एक-साथ नहीं खाने चाहिए। 

हाई बीपी 

चाय और पराठे में मौजूद फैट और ऑयल बॉडी में BP को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। इससे हाइपरटेंशन की समस्या भी शुरू हो सकती है। 

डायबिटीज का खतरा 

चाय और पराठा साथ खाने से डायबिटीज की खतरा बढ़ सकती है। इसलिए, सुबह के नाश्ते में चाय और पराठा नहीं खाना चाहिए। 

लिवर के लिए नुकसानदायक 

पराठे में तेल की मात्रा ज्यादा होती है। ये आपके लिवर को डैमेज कर सकती है। चाय और पराठा रोजाना खाने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। 

ब्लड शुगर की समस्या 

नाश्ते में चाय-पराठा खाने से बॉडी में ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है। इसलिए, नाश्ते में सुबह एक साथ ये न खाएं। 

वजन बढ़ना

पराठे में ज्यादा मात्रा में सैचुरेटिड फैट मौजूद होता है। इसलिए इसे नाश्ते में चाय के साथ खाने से शरीर का फैट भी बढ़ सकता है। 

इन बातों का रखें ध्यान

चाय-पराठे के अतिरिक्त चाय के साथ हरी सब्जी, फ्रेंच फ्राइज, ब्रेड, तेज नमक वाली चीजें जैसी संयोजन भी ट्राई करना नुकसानदायक हो सकता है। 

अगर आप भी चाय के साथ पराठा शौक से खा रहे हैं तो, आज ही बंद कर दें वरना ये नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें  www.Swaadsangam.com