ये फूड कर सकते हैं पुरुष के स्पर्म काउंट को कम 

Kanika Yadav 2023-03-07,16:35 IST www.swaadsangam.com

प्रतिदिन कुछ चीजों के सेवन से आपके पति के स्पर्म काउंट में कमी आ सकती हैं। ऐसे में आपको अपने पति को कुछ चीजों के सेवन से रोकना चाहिए। आइए जानें- 

जंक-प्रोसेस्ड फूड्स 

ज्यादा तला-भुना, पैकेज्ड फूड्स, मसालेदार, और प्रोसेस्ड मीट आदि का सेवन पुरुषों में स्पर्म काउंट की कमी का एक बड़ा कारण है। इसलिए आपको इनके अधिक सेवन से बचना चाहिए। 

सोया उत्पाद

सोया और सोया से बने उप्ताद जैसे टोफू, सोया मिल्क, तेल के सेवन से भी शुक्राणु कम हो सकते हैं। इसमें फाइटोएस्ट्रोजेन-एस्ट्रोजन यौगिक होते हैं, जो शुक्राणु कम कर देते हैं। 

फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स 

फैट वाला दूध या दूध से बने उत्पाद जैसे पनीर, दही, क्रीम आदि के ज्यादा सेवन से भी स्पर्म काउंट में कमी आने लगती है। 

धुम्रपान और शराब 

अधिक शराब का सेवन करने वाले पुरुष शुक्राणुओं में कमी का अधिक सामना करते हैं, ये इसलिए है क्योंकि ज्यादा शराब का सेवन एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन में नकारात्मक परिवर्तन होते हैं। 

चाय-कॉफी

चाय-कॉफी में उपस्तिथ कैफीन स्पर्म काउंट को प्रभावित कर सकता है। जरूरत से अधिक इनके सेवन से बचना चाहिए।  

सोडा और एनर्जी ड्रिंक्स 

इनमें भी कैफीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। कैफीन वाले फूड्स या ड्रिंक्स का अधिक सेवन स्पर्म काउंट में कमी का कारण बन सकता है। 

प्रोसेस्ड मीट 

कई अध्ययन में ये कहा गया है कि प्रोसेस्ड मीट का सेवन पुरुषों के स्पर्म काउंट में कमी लाती है। 

आप भी अपने पति को इन फूड्स के सेवन से रोक सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें   www.Swaadsangam.com