Kanika Yadav 2023-03-08,08:00 IST www.swaadsangam.com
सर्दी हो या गर्मी हो फल और सब्जियां खाना स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन, कुछ फल और सब्जियां ऐसे भी होते हैं जिन्हें साथ में खाना जानलेवा साबित हो सकता है। या यूं कहें कि ये हमारी पूरे स्वास्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि कौन-से फ्रूट और वेजिटेबल्स के कॉम्बिनेशन आपके स्वास्थ को नुकसान पहुंचाते हैं -
अमरूद और केला
अमरूद और केला का एक साथ सेवन बहुत नुकसान पहुंचता है। केले और अमरूद का कॉम्बिनेशन बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। इन्हें एक-साथ खाने से गैस, एसिटिडी की समस्या और जी मिचला सकता है।
गाजर और संतरा
गाजर और संतरा एक-साथ खाने से किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ये संयोजन सीने में जलन और पित्त की समस्या बढ़ा सकती है। इसलिए, इन्हें साथ में न खाएं।
पीपता और नींबू
पपीता और नींबू को दोनो साथ खाने से शरीर में हीमोग्लॉबिन की मात्रा कम हो जाता है। साथ ही इन्हें एक साथ खाना बच्चों के लिए भी बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।
संतरा और दूध
दूध और संतरा एक साथ खाने से पाचन सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। इन्हें एक साथ पचाने मे काफी मुश्किल होता है। इन्हें एक साथ खाने से बचना चाहिए।
अनानास और दूध
अनानास में ब्रोमेलेन उपस्तिथ होते है। इसे दूध के साथ खाने से गैस, इंफेक्शन, मिचली आना, सिरदर्द और पेट दर्द जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
फल और सब्जियाँ
फलों में चीनी ज्यादा होती है। इन्हें सब्जियों के साथ खाने से पचाने मे समस्या हो जाती है। इन्हें एक साथ खाने से ये सड़कर टॉक्सिन बन जाते हैं जिससे डायरिया वगैरह हो सकता है।
अनार और खुबानी
खुबानी और अनार दोनों में प्रोटीन और शुगर ज्यादा होता है। इन्हें साथ में खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इन्हें साथ मे खाने से सीने में जलन, एसिडिटी की दिक्कत भी हो सकती है।
यदि आप भी इन चीजों का सेवन एक साथ कर रहे हैं तो, आज ही बंद कर दें अन्यथा कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें Swaadsangam.com