Kanika Yadav 2023-03-09,15:48 IST www.swaadsangam.com
दौड़ना एक बेहतरीन व्यायाम है, जिसे प्रतिदिन करना बहुत ही आसान है और इसके फायदे भी गजब के हैं। आइए जानें विस्तार से इसके बारे में-
मूड बनाए बेहतर
दौड़ने से व चिंता व तनाव से राहत मिलती है। मूड बेहतर बनता है, इसलिए प्रतिदिन रनिंग करें और मन-मस्तिष्क को स्वस्थ रखें।
दिल की सेहत में लाभकारी
दौड़ना दिल की सेहत के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज मानी जाती है। हृदय की गति को स्मूद करने में यह सहायता करता है।
नींद के लिए
रोजाना आधे घंटे दौड़ना आपकी नींद के लिए बेहतरीन मानी जाती है। इससे नींद गहरी आती है, जिससे दिमाग तेज़ होता है।
क्रिएटिविटी बढ़ाए
दौड़ना शरीर के लिए बेहतरीन और आसान व्यायाम है, जिसे प्रतिदिन करने से इंसान रचनात्मक बनता है और दिमाग शार्प होता है।
घुटनों के लिए बेहतर
रोजाना 10 मिनट की रनिंग घुटनों के लिए अच्छा माना जाता है। इससे मांसपेशियां भी मजबूत बनती है और बुढ़ापे में घुटनों में दर्द की शिकायत भी नहीं होती है।
सेल्फ कॉन्फिडेंट बढ़ाए
रोजाना दौड़ने से काम की प्रोडक्शन अच्छी होती है और सेल्फ कॉन्फिडेंट भी बढ़ता है।
टिप्स-
अगर आपने पहले कभी रनिंग नहीं किए हैं तो शरुआत दौड़ने के बजाय पैदल चलने से शुरू करें और फिर धीरे-धीरे गति पकड़ें।
आप भी रनिंग करें और स्वस्थ रहें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें swaadsangam.com