Kanika Yadav 2023-03-09,13:10 IST www.swaadsangam.com
अक्सर घर में ज्यादा आटा गूंथ लेने पर उसको बाद में फ्रिज में रख दिया जाता है और कुछ घंटों बाद उनसे रोटी बनाई जाती है। क्या आपने कभी बासी आटे की रोटी बनाने के नुकसान के बारे में सोचा है। आइए जानें-
फर्मेंटेशन की प्रक्रिया
गीले आटे में फर्मेंटेशन की क्रिया बहुत जल्द शुरू हो जाती है जिससे आटे में कई तरह के बैक्टीरिया और हानिकारक केमिकल्स पैदा हो जाते हैं जो स्वास्थ्य को हानि पहुंचाते हैं।
पेट में दर्द
बासी आटे से बनी हुई रोटियां बासी रखे रोटी के समान ही होता हैं। जिसके सेवन से पेट में दर्द होना एक सामान्य समस्या होती है।
कब्ज की समस्या
गेहूं के आटे को डाइजेस्ट होने में समय लगता है। कब्ज के मरीजों को बासी आटे की रोटी खाने से बचना चाहिए। इससे समस्या और भी बढ़ सकती है।
इम्यूनिटी होती है कमजोर
बासी आटे की रोटी से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसलिए हमेशा ताजा गूंथे आटे की ही रोटियां खाना चाहिए।
शास्त्र के अनुसार
शास्त्रों में भी बासी आटे की रोटी न खाने का जिक्र किया गया है। शास्त्रों में लिखा गया है कि बासी आटा पिंड के समान होता है जो नकारात्मक शक्तियों का घर बनता है।
बासी भोजन भूत का
बासी खाना भूत का होता है ऐसा शास्त्रों मे कहा गया है। ऐसे में आपके घर में हर कोई हमेशा बीमार रह सकता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार
विशेषज्ञों के अनुसार आटे को गूंथने के बाद उसका इस्तेमाल जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। इसमें रासायनिक बदलाव आने लगते हैं जो स्वास्थ के लिए नुकसानदायक होते हैं।
आपको भी बासी आटे की रोटी बनाने से बचना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें swaadsangam.com