नाखून की चमड़ी के दर्द को ठीक करने के उपाय 

Kanika Yadav 2023-03-10,15:23 IST www.swaadsangam.com

नाखून से सटे हुए स्किन को क्यूटिकल्स कहते हैं। अक्सर नाखून के कॉर्नर की हल्की-हल्की स्किन निकलने लगती है। इन्हें हटाने की कोशिश करते समय पूरी बॉडी में दर्द होने लगता है। कई बार इसे छीलने से खून भी आ जाता है। ऐसे में कुछ उपायों को करके इसके दर्द को कम किया जा सकता है - 

शहद 

सुखापन की वजह से नाखून के आसपास की स्किन उखड़ने लगती है। ऐसे में थोड़ा-सा शहद लेकर उस जगह पर मालिश करें। इससे हफ्तेभर में परेशानी खत्म हो जाएगी। 

क्यूटिकल ऑयल 

आप इस तेल को लगाकर उंगलियों को नरिश भी कर सकते हैं। इसके साथ ही इससे क्यूटिकल उखड़ने की समस्या कम हो जाती है।  

खीरा 

खीरे के टुकड़े को नाखून के पास की उखड़ी स्किन पर रगड़ लें। ऐसा करने से आपको कुछ ही समय में राहत मिल जाएगी। 

गुनगुना पानी 

आप नेलस् के पास क्यूटिकल्स से हो रहे दर्द पर हल्का गर्म पानी को 10 मिनट के लिए रखें। ऐसा करने से दर्द कम होगा और तुरंत आराम मिल जाएगा। 

एलोवेरा 

एलोवेरा को क्यूटिकल्स निकलने पर लगा लें। ये स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसे करीब 10 से 15 मिनट के लिए रखें। 

नारियल का तेल 

दर्द से परेशान होने पर उखड़ी हुई क्यूटिकल्स पर नारियल तेल को हल्के से लगाकर मसाज करें। इससे स्किन सॉफ्ट हो जाएगी और डेड स्किन हट जाएगी। 

दांत से न चबाएं नाखून 

नेल के पास के क्यूटिकल्स को दांत से चबाने पर दर्द होता है। इस कारण से खून निकलता है। इसलिए, नेलकटर की मदद से उखड़ी स्किन को काट दें।  

अगर आप भी क्यूटिकल्स से होने वाले दर्द से परेशान हैं तो, इन तरीकों के माध्यम से उससे छुटकारा पा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें swaadsangam.com