Kanika Yadav 2023-03-02,19:10 IST www.swaadsangam.com
विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व है जिसकी शरीर को DNA और रेड ब्लड सेल्स को बनाने, ऊर्जा उत्पादन और सेंट्रल नर्वस सिस्टम के कार्य जैसी प्रक्रियाओं के लिए आवश्यकता होती है।
उम्र के बढ़ने से भोजन से बी12 को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए B-12 की कमी के लक्षणों के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है
विटामिन B-12 की कमी से शरीर में कौन से लक्षण दिखते हैं। इसकी जानकारी पोषण विशेषज्ञ और प्रमाणित आयुर्वेदिक चिकित्सक सोनिका जी दे रही हैं।
इनफर्टिलिटी
विटामिन बी-12 की कमी से महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में समस्या होती है। हालांकि, यह सामान्यतौर पर उपचार के साथ रिवर्सेबल है।
हाइपोथायरायडिज्म
इस बीमारी से परेशान लोगों में B -12 की कमी का बहुत अधिक (लगभग 40%) प्रसार देखने को मिलता है। विटामिन और पोषक तत्व थायरॉयड विकारों के अंतर्निहित कारणों से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
डिप्रेशन
B-12 आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम के समुचित कार्य के लिए जरूरी है इस पोषक तत्व की कमी आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।
लो एनर्जी
शरीर में बी-12 का स्तर कम होने से मेगालोब्लास्टिक एनीमिया से थकान महसूस हो सकती है। बी-12 का स्तर सामान्य रेड ब्लड सेल्स उत्पादन को कम कर सकता है, जो शरीर के चारों तरफ ऑक्सीजन का ले जाना बाधित कर सकता है।
जलन या चुभन
इस विटामिन की कमी से शरीर के कुछ हिस्सों में हाथ-पैरों में सुई चुभने जैसा महसूस होता है क्योंकि विटामिन नर्वस सिस्टम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मानसिक दुर्बलता
बी-12 की कमी से नर्वस सिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिसकी वजह से ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई और मानसिक दुर्बलता महसूस होती है।
बचने के उपाय
चूंकि आपका शरीर विटामिन बी12 का निर्माण नहीं करता है, इसलिए आपको इसे प्लांट बेस फूड्स या सप्लीमेंट से प्राप्त करना होगा। और ऐसा आपको नियमित रूप से करना चाहिए।
ये विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण हैं। स्टोरी आपको अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें